फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खिलौना पिस्टल लहराना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर खिलौना पिस्टल लहराना पड़ा महंगा
विज्ञापन

बस्ती। बाइक पर सवार होकर पिस्टल लहराते तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। शुक्रवार को वायरल हुए इस वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच की।
सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने बताया कि जांच में पता चला कि यह नकली पिस्टल यानी खिलौना वाला पिस्टल है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी युवक का 151 में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर एक युवक के पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने पर आला अफसरों ने इसका संज्ञान लिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर कोतवाल संजय कुमार की टीम जांच में जुट गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि वीडियो की मदद से पुलिस ने युवक की पहचान शहर कोतवाली के बैरिहवां मोहल्ला निवासी विशाल गौड़ के रूप में की। युवक तक टीम पहुंच गई और जांच की गई तो पिस्टल खिलौने वाला निकला।
पूछने पर युवक ने बताया कि उसने पिस्टल के साथ शौकिया वीडियो बनाई थी और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें