दुबौलिया। बुधवार की दोपहर बाद एक बार फिर सरयू नदी का जलस्तर स्थिर हो गया। हालांकि अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध पर नदी का दबाव बना हुआ है।
वहीं चौरफा सरयू नदी के पानी से घिरे सुबिका बाबू गांव जाने वाले मार्ग से पानी हट गया है। मार्ग पर सिर्फ कीचड़ होने के कारण कुछ ही लोग सोती से नाव से आ-जा रहे हैं। नाव चलाने में कई जगह दिक्कत आ रही है। वही संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ खंड लगातार निगरानी में जुटा हुआ है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार, बुधवार की शाम पांच बजे सरयू नदी का जलस्तर 92.560 पर स्थिर रिकॉर्ड किया गया जो की खतरे के निशान 92.730 से 17 सेंटीमीटर नीचे है। संवाद