बस्ती। कप्तागनंज पुलिस ने अगवा करने के बाद दूसरे जगह ले जाकर पीटने के आरोप में पांच को नामजद किया है। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी अंबिका प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 18 अगस्त को वह जलेबीगंज बाजार गए थे। बाजार में स्थित बीयर शाप के पास विपक्षी उनकी बाइक जबरन रोक लिए। उसके बाद उन्हें दूसरे स्थान पर ले गए। वहां ले जाने के बाद मारापीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुभम, सूरज, शिवम, सद्दाम व हरिओम निवासी चुरिहारपुर थाना पैकोलिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद