फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो मंदबुद्धि युवकों को पीटने के आरोप में पांच नामजद

Tue, 23 Sep 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के रामापुर गांव में रविवार को चोर के संदेह में दो मंदबुद्धि युवकों को पीटने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामापुर के गन्ने के खेत में पकड़े गए दो युवकों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। पुलिस दोनों युवकों को थाने लाई। उप निरीक्षक रामकलेश चौहान की तहरीर पर रामापुर के मंटू सिंह, अमरेश सिंह, लड्डू सिंह, कुनाल और बाबूलाल सोनकर के अलावा अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। तहरीर में बताया गया कि एक युवक बोलने में असमर्थ है और दूसरा तुतलाकर अपने को हरिनारायण पुत्र गोविंद बता रहा है। पुलिस ने दोनों युवकों का सीएचसी गौर में मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया कि आरोपियों पर चोरी की अफवाह फैलाकर युवकों को पीटने और झूठी सूचना देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें