फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिहार के पांच शराब तस्कर गिरफ्तार,69 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद

Sat, 17 Jun 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त दबिश में पांच अंतर राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पांच अलग-अलग बैग से 69 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि शुक्रवार को सुबह चेकिंग के दौरान पचपेड़िया मोड़ से इन्हें गिरफ्तार किया गया। जिसमें रिक्की कुमार निवासी बाबू मोहल्ला पानी टंकी पटेल चौक थाना महनार जनपद वैशाली बिहार, वहीं के शंकर कुमार के अलावा राजा निवासी नाग कला थाना तीसी औता जिला वैशाली बिहार,प्रिंस चौधरी निवासी खरजम्मा थाना महनार जिला वैशाली बिहार और राहुल प्रसाद निवासी महनार थाना महानार जिला वैसाली बिहार शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें