फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला पुलिस की पहल पर बस गईं पांच गृहस्थियां

Tue, 25 Apr 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महिला थाना पुलिस ने अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी के पांच जोड़ों को मिलाकर रविवार को हंसी-खुशी थाने से विदा किया। प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि पारिवारिक कलह व आपसी मनमुटाव के कारण कुछ वर्षों से एक-दूसरे से अलग रहे जोड़ों की काउंसलिंग की गई। उन्हें व उनके परिवारजनों को काफी समझा-बुझाकर उनके मध्य उत्पन्न मन-मुटाव, गलतफहमी व नाराजगी को दूर किया गया। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने को राजी हो गए। थाने से सभी 05 जोड़ों को उनके परिजनों की मौजूदगी में हंसी-खुशी विदा किया गया। काउंसिलिंग में थाना प्रभारी के साथ महिला कांस्टेबल आशा गौड़, सपना यादव, विजयलक्ष्मी चौहान ने अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें