फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Wed, 16 Jul 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डायट में पांच दिवसीय एफएलएन एवं एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों का ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में मंगलवार को हुआ। नोडल प्रवक्ता अलीउद्दीन ने कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण को निर्धारित समय में पूरा कराने और प्रशिक्षण के उद्देश्यों को विद्यालय तक पहुंचाने का दायित्व संदर्भदाताओं पर है। राज्य परियोजना कार्यालय से पर्यवेक्षक के रूप में आए अनिल कुमार ने प्रशिक्षण की उपयोगिता के विषय में बताया। संदर्भदाता प्रवक्ता वंदना चौधरी, एसआरजी अंगद पांडेय और आशीष श्रीवास्तव ने बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान तथा एनसीईआरटी की ओर से जारी किताबों में बदलाव आदि के बारे में जानकारी दी। संदर्भदताओं ने गणित मेला पुस्तक पर शिक्षकों से विस्तृत चर्चा किया और पुस्तक वीणा -1 और गणित मेला से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें