सोनहा। सोनहा पुलिस ने थाना क्षेत्र के पांच लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को राहुल चौधरी उर्फ मनोज चौधरी निवासी बसडीला, रोहित निवासी भानपुर, आकाश त्रिपाठी उर्फ हिमांशु निवासी नौवां गांव, प्रिंस जायसवाल निवासी असनहरा व अंकित चौधरी निवासी बडौगीं पर उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अभियान में चल रही है। संवाद