दुबौलिया। कस्बे में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। उस पर सवार पांच आशा कार्यकर्ता घायल हो गईं। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी दुबौलिया भेजा गया। जानकारी के अनुसार, सीएचसी दुबौलिया पर बैठक में शामिल होकर आशा कार्यकर्ता सोमवार की दोपहर बाद ई-रिक्शा से लौट रही थीं। स्टेट बैंक के पास ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। प्रमिला मौर्या, श्रद्धा, विजय लक्ष्मी, आरती देवी, मीना घायल हो गईं। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। उपचार के बाद चार को घर भेज दिया गया। संवाद߿