फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेल्समैन से 1.86 लाख की लूट में पांच गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान के पास चिखना बेचने वाले ने की थी मुखबिरी
विज्ञापन

एसओजी व स्वाॅट टीम के सहयोग से पुलिस को मिली कामयाबी
जीतीपुर बैंक के पास शनिवार रात हुई थी लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर बैंक के पास शनिवार रात शराब की दुकान के सेल्समैन से 1.86 लाख रुपये लूटने में शामिल पांच बदमाशों को स्वाॅट और एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट के 1.82 लाख रुपये, दो बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। शराब की दुकान के पास चिखना बेचने वाले गुलाब चंद्र चौधरी ने रुपये लेकर निकलने की मुखबिरी की थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 24 घंटे में घटना का खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया है।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान बदमाशों से पूछताछ के आधार पर बताया कि आरोपी जय प्रकाश निवासी बुधईपुर कप्तानगंज ने पूरी घटना की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक, जय प्रकाश ने बताया कि शराब ठेके की बगल में चिखना की दुकान लगाने वाला गुलाब चंद्र निवासी बेलभरिया रामलाल और पैकोलिया क्षेत्र के भैरोपुर निवासी अरुण वर्मा ने मिलकर मुनीम के रुपये लेकर निकलने की सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद जय प्रकाश अपने साथ अमित चौधरी निवासी बढ़या थाना कप्तानगंज, अरुण वर्मा निवासी भैरोपुर थाना पैकोलिया, उमेश गौतम निवासी भैरोपुर थाना पैकोलिया और संदीप चौधरी निवासी बेलभरिया रामलाल के साथ दो बाइक से तय जगह पर पहुंच गए। जहां सेल्समैन हरि और उसका बेटा कुलदीप के पहुंचते ही डंडे से मारकर रोका और रुपये छीनकर भाग गए थे।
शराब के नशे में अंजाम दी गई वारदात के समय की गई मामूली चूक के चलते पुलिस इतनी जल्दी बदमाशों तक पहुंच गई। असल में घटना में प्रयुक्त एक बाइक का नंबर सेल्समैन से पढ़ लिया था। उसी नंबर के जरिए एक-एक कर पूरी कड़ी जुड़ती चली गई। एसपी के मुताबिक इसमें सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से काफी मदद मिली। असल में चिखना बेचने वाला गुलाब चंद्र और अरुण वर्मा कई दिनों से सेल्समैन की गतिविधियों पर नजर गड़ाए हुए थे। दोनों को पता था कि दो दिन की बिक्री के रुपये लेकर सेल्समैन शनिवार को घर जाने वाला है। यह बात उसने जय प्रकाश को बताई। जय प्रकाश ने बाकी सबको एकत्र कर घटना को अंजाम देने पहुंच गया।
विज्ञापन

...
यह थी घटना
रमेश सिंह निवासी शिवपुर थाना गौर जिला बस्ती ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनके साले रमेश बहादुर सिंह निवासी गनवरिया कला थाना सोनहा जनपद बस्ती के नाम से गोपीनाथपुर बाजार थाना परशुरामपुर में देसी शराब की लाइसेंसी दुकान है। संचालन वह करते हैं। दुकान पर सेल्समैन के रूप में हरि निवासी गढ़हादल थम्मन थाना पैकोलिया कार्य करता है। 13 अप्रैल की रात में सेल्समैन हरि अपने पुत्र कुलदीप के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में जीतीपुर बैंक के पास दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाश पीछे से आए और बाइक रोककर सेल्समैन व उसके बेटे के साथ मार पीटकर1.86 लाख रुपये नकद लूटकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। मौके पर पहुंचे एसपी ने पैकोलिया क्षेत्र के अलावा स्वाॅट व एसओजी टीम को टास्क सौंपा। नतीजन 24 घंटे के भीतर खुलासा हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें