फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमहट घाट पर मत्स्य विकास मंत्री ने नदी में डाला एक लाख मछली बीज

Wed, 13 Dec 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डाॅ. संजय कुमार निषाद ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत रीवर रैचिंग के तहत रोहू, नैन, भाकुर मछलियों की एक लाख बीज अमहट घाट नदी में डाली। कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश के सभी जिलों की स्थानीय नदियों में मत्स्य उत्पादन की वृद्धि एवं मत्स्य व्यवसाय में रोजगार के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बताया कि मछलियां नदियों में बढ़ रहे जलीय प्रदूषण के रोकथाम में सहायक होती हैं। नदियों में कई प्रजाति की मछलियां विलुप्त हो रही हैं, उनका संरक्षण कर मत्स्य संपदा को बढावा दिया जायेगा। मछुआ समुदाय को नदियों में मत्स्य आखेट करके रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा आमजन को उच्च कोटि की प्रोटीनयुक्त आहार उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुछुआ समुदाय के लोगों को पांच लाख रूपये के निशुल्क इलाज की सुविधा प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराकर प्रदान की जा रही है। मछुआ कल्याण कोष के लिए 25 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा, निषादराज बोट सब्सिडी, मत्स्य पालक कल्याण कोष, सामूहिक दुर्घटना बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजनाएं वेबसाइट http://fymis.upsdc.gov.in पर उपलब्ध हैं। जनपद के पात्र आवेदक आवेदन कर इन सभी योेजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम अंद्रा वामसी, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें