वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के भीटिया-गौर मार्ग स्थित पिपरा जप्ती गांव के पास गोंडा जिले की तरफ से गोरखपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। चालक तथा खलासी को मामूली चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि हादसा शुक्रवार की रात करीब 12 बजे हुआ है। संवाद