फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सावन का पहला दिन... शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक

Wed, 05 Jul 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सावन मास के प्रथम दिन भद्रेश्वरनाथ मंदिर में जला​भिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु।
विज्ञापन
बस्ती। श्रावस मास के पहले दिन मंगलवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव की गूंज में महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी एक साथ मंदिरों में प्रतिष्ठित शिवलिंग पर जलाभिषेक किए। भोले शंकर को प्रिय भांग, धतूर, बिल्व पत्र, फूल, अक्षत अर्पित किया गया। शिव भक्तों में आस्था के जल से भोलेनाथ नहलाने की होड़ मची रही। बाबा भद्रेश्वर धाम समेत जनपद के सभी शिवालयों में पूरे दिन पूजन-अर्चन का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

इस बार पूरे दो महीने तक श्रावण मास रहेगा। यह महीना शिवभक्ति के लिए प्रचलित है। पहले दिन से ही अटूट श्रद्धा का असर दिखने लगा। सुबह होते ही शिवभक्त मंदिरों की ओर रुख कर गए। बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम में जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। लोग पूजन-अर्चन के लिए परिवार के साथ पहुंचे थे। शिवभक्तों का उत्साह देखते बन रहा था। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान पहले दिन से आयोजित होने लगे हैं। शिवमंदिर कड़र में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। यहां भी पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। जनपद के देवरिया शिवमंदिर, तिलकपुर शिवमंदिर, बरवा धाम, भारीनाथ, बाबा दूधनाथ आदि शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं ने आस्था का जल चढ़ाया। श्रावण मास के मद्देनजर मंदिरों में शिवलिंग पर निरंतर पवित्र जल चढ़ाने की व्यवस्था की गई है। भक्तों की ओर से मंदिरों में पूरे महीने श्रीराम चरित मानस पाठ, शिव भजन, रुद्राभिषेक, भंडारा आदि अनुष्ठान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें