फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: खलीलाबाद से लौट रहे गल्ला व्यापारी पर फायरिंग, जांघ में लगी गोली; बदमाशों ने नहीं लूटे रुपये

Mon, 21 Jul 2025 11:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

खलीलाबाद से हिसाब करके लौट रहे गल्ला व्यापारी पर मुंडेरवा-लालगंज मार्ग पर खडौहा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उसकी जांघ में और दूसरी बाइक की टंकी छेदते हुए निकल गई। घायल व्यापारी भागकर घर पहुंचा और पास में रखे रुपये सुरक्षित करके भाई के साथ पुलिस चौकी महादेवा पहुंचा। पुलिस ने व्यापारी विनोद अग्रहरि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के पीछे व्यावसायिक रंजिश बताई जा रही है। व्यापारी के पास तीन लाख रुपये थे मगर रुपये बदमाशों ने नहीं लूटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें