फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आग का कहर... 100 बीघा से अधिक गेहूं की फसल राख

Sun, 21 Apr 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में लगी आग ।
विज्ञापन
आधा दर्जन गांवों में आगजनी के बाद मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलग- अलग गांवों में आग ने शनिवार को तांडव मचाया। अग्निकांड में 6 रिहायशी घर, 100 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर खाक हो गए। आग में झुलसने से चार मवेशियों की मौत हो गई। जबकि पांच मवेशियों की झुलसने से हालत खराब है।
विज्ञापन

कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में दोपहर में पंचराम के घर से उठी चिंगारी भयावह रूप ले ली। उनके घर के अलावा मनीराम, सुरजू, हरिनाथ, दूधनाथ, पप्पू यादव तथा रामू के घर आग की चपेट में आते गए। कुल 6 लोगों का आशियाना जल गया। दूधनाथ का घर में रखा 70 हजार नकदी भी जलकर राख हो गया। पंचराम के 2 मवेशी, मनीराम व सुरजू के एक- एक मवेशी झुलस कर मर गए। मनीराम के एक और सरजू के 4 मवेशियों की झुलसने से हालत खराब है। लोगों के घरों में रखा सभी सामान भी जल गया है। राशन तक नहीं बचा है। सूचना के बाद भी यहां फायर ब्रिगेड की टीम समय से नहीं पहुंच सकी। बाद में नगर पंचायत गायघाट से पानी का टैंकर बुलाया गया। ग्रामीणें की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नायब तहसीलदार स्वाति सिंह ने टीम के साथ नुकसान का आंकलन किया। कोटेदार को निर्देशित किया अग्निपीड़ितों में राशन वितरित किया जाए। वहीं पशु चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंचकर पशुओं का इलाज शुरू दी है। बहादुरपुर एवं नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के दिन में 11 बजे रोझिया गांव के दक्षिण तरफ आग लगी। देखते ही देखते यह चार गांवों में फैलकर कोहराम मचा दी। इस घटना में करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। रोझिया से सोंधिया गांव होते हुए कंजौरा तथा लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गलवा गांव तक आग ने तांडव मचाया। रोझिया में 20 बीघा, सोंधिया 20, कंजौरा में 40 बीघा व सेमरा गलवा में करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान वीरेंद्र यादव, अरूण मिश्रा, रामजीत व कर्मा देवी को फसल की क्षति पहुंची है। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार परशुरामपुर थाना क्षेत्र के तल्हवापुर गांव में विद्युत तार में हुई शार्ट सर्किट से सुबह 10. 30 बजे कुलदीप के खेत में आग लग गई। इसके बाद बलबीर, संजय, श्याम नरायन के खेत में आग फैल गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें