मुंडेरवा के पास चलती कार में लगी आग
बस्ती। कांटे मार्ग पर मुंडेरवा थानाक्षेत्र के देवरिया माफी मंदिर के पास अचानक लग्जरी कार में आग लग गई। चालक ने किसी तरह कार से निकल कर जान बचाई। मगर कार पूरी तरह जल गई। मुंडेरवा एसओ सुशील शुक्ल और हल्का इंचार्ज श्याम मोहन तिवारी के अलावा फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी भी पहुंची। कार सवार कोतवाली क्षेत्र के जामडीह पांडेय निवासी सुधाकर पांडेय ने बताया कि रविवार रात वह गोरखपुर जा रहे थे। रेनाल्ट डस्टर कंपनी की कार से देवरिया मांफी शिव मंदिर के पास कार से धुआं निकलने लगा। गाड़ी साइड में खड़ी कर खुद दूर जाकर खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि ब्लोवर में कोई तकनीकी समस्या आने से आग लगी। जबकि पुलिस का कहना है कि कार चला रहे व्यक्ति ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। कार कैसे जली इस बात की जानकारी जांच के बाद ही पता चलेगी।