फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर के छप्पर में लगी आग, एक मवेशी की मौत

Thu, 23 Nov 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रुधौली थाना क्षेत्र की दुदराक्ष गांव में रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणो से लगी आग।
विज्ञापन
मानिकचंद। रुधौली थाना क्षेत्र की दुदराक्ष गांव में मंगलवार की रात में अज्ञात करणों से रिहायशी छप्पर में आग लग गई। उसमें रखा उपयोगी सामान जलकर राख हो गया। आग से झुलस कर एक मवेशी (भैंस) की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के दुदराक्ष गांव में मंगलवार रात करीब एक बजे प्रमोद कुमार के रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिजनों को जब तक आग लगने की भनक लगती तब तक छप्पर पूरी तरह जल चुका था। छप्पर में बंधी मवेशी (भैंस) को परिजन जब तक निकालने का प्रयास करते, तब तक भैंस गंभीर झुलस चुकी थी। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें