फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छप्पर में लगी आग, महिला समेत तीन झुलसे

Tue, 09 May 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
छप्पर में लगी आग, महिला समेत तीन झुलसे 
विज्ञापन
पैकोलिया (बस्ती)। पैकोलिया थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में रिहायशी छप्पर में लगी आग में एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए। आग की चपेट में आकर चार मवेशी झुलस गए और ट्रैक्टर-ट्राली, भूसा जल गया। पीड़ित ने भूमि विवाद को लेकर गांव के ही व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

तेनुआ निवासी सावित्री देवी पत्नी गंगाराम यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीन की रंजिश को लेकर उनके गांव के कल्लू उर्फ बहरैची ने रविवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी मड़ई में आग लगा दी। उस वक्त वह मड़ई में मौजूद थीं। आग की लपटें निकलीं तो बाहर आईं तो देखा कि कल्लू उर्फ बहरैची आग लगाकर भाग रहा था। मड़ई में तीन भैंसें, एक गाय बंधी थी। उसे बचाने के चक्कर में सावित्री देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। आग बुझाने में गांव के तिलकराम और सुनील कुमार भी झुलस गए। आग की चपेट में आकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, भूसा और कुछ अन्य सामान जल गया और अंदर बंधे मवेशी भी झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने कल्लू उर्फ बहरैची के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें