संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर सोमवार शाम हर्रैया थाने के संसारीपुर फायर स्टेशन के सामने चलती कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। यह देख कार में सवार लोग कूद कर भागे। सूचना पर हर्रैया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार मालिक लखनऊ निवासी विजेंद्र कुमार गुप्ता अपने साथियों के साथ गोरखपुर जा रहे थे। संसारीपुर के पास कार में आग लग गई। कुछ देर के लिए हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हालांकि आग पर काबू पाने के चलते थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हो गई।