बस्ती। शहर के फव्वारा तिराहे के निकट होटल क्लार्क-इन के पिछले हिस्से में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुंआ उठता देख होटल का स्टाफ पहुंच गया। कुछ देर में ही होटल में लगे फायर स्टिंग्यूशर से आग पर काबू पा लिया गया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी पहुंच गईं। आग से किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। अग्निशमन विभाग की टीम ने बताया कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। संवाद