शार्ट-सर्किट से लगी किराना दुकान में आग
मुंडेरवा। मुंडेरवा नगर पंचायत के बोदवल बाजार में स्थित विजय अग्रहरि की किराना की दुकान में बिजली की शार्ट-सर्किट से दीपावली की रात आग लग गई। दुकान खोलकर जब तक आग बुझाई जाती, अंदर के सामान जल चुके थे।
बोदवल बाजार में स्थित विजय अग्रहरि ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे दुकान में आग लगी। इसकी जानकारी उनके भतीजे ने उन्हें दी तो वह दुकान पर पहुंचे और शटर खोलकर मोहल्ले वालों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सभी सामान जलकर खाक हो चुका था।
विजय के मुताबिक, आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई, लेकिन टीम नहीं पहुंची। इससे व्यापारियों में नाराजगी है।