फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पाइप से गैस रिसाव से लगी आग, सिलिंडर फटा, सामान राख

Wed, 19 Apr 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के सुरवार कला में मंगलवार को दोपहर करीब 11 बजे रसोई गैस सिलिंडर से खाना बनाने के दौरान आग लग गई। बताया जा रहा है कि पाइप से गैस रिसाव के कारण टीन शेड के मकान में आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को जद में ले लिया। अचानक सिलिंडर भी फट गया। घटना के दौरान लोग घर के बाहर हो गए। इस दौरान घर का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुरवार कला निवासी परशुराम प्रजापति की बेटी मंजनी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलिंडर के पाइप से गैैस रिसाव होने लगा। सिलिंडर में आग लगने की जानकारी होने पर लोग डर गए और किसी ने आग बुझाने की हिम्मत नहीं की। आग से चार क्विंटल चावल, चार क्विंटल गेहूं, दो तख्त, तीन चारपाई समेत बिस्तर-बर्तन, 20 हजार नकदी समेत कीमती सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परशुराम प्रजापति ने बताया कि बेटी के लिए बिस्तर, कपड़ा, बर्तन समेत खरीद कीमती समान खरीद कर रख लिया था। कुछ सामान खरीदने के लिए पैसे रखे थे। चांदी का पायल व सोने के गहने समेत अन्य समान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें