फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच होटलों को अग्निशमन विभाग ने दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच होटलों को अग्निशमन विभाग ने दिया नोटिस
विज्ञापन

जांच में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम मिले अधूरे
स्कूलों में पहुंची टीम, अग्नि सुरक्षा के प्रति किया सचेत
बस्ती। लखनऊ के लेवाना होटल में भीषण अग्निकांड के बाद हरकत में आए अग्निशमन विभाग ने शहर के पांच होटलों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा बुधवार को नर्सिंग होम, स्कूल के साथ ही अन्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के प्रबंधों की जांच की गई। कहीं पाइप लाइन सही नहीं थी तो कहीं अग्निशमन यंत्रों का रखरखाव ठीक नहीं पाया गया। आपात कालीन स्थिति में निकास द्वार का मानक भी कई जगह ठीक नहीं मिले।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने बताया कि रोडवेज स्थित होटल शिवाय, स्टेशन रोड स्थित होटल बालाजी प्रकाश, सुयश होटल, राजकीय इंटर कॉलेज गांधीनगर मार्ग पर स्थित होटल एनआर और रोडवेज मालवीय रोड स्थित महाराजा होटल में जांच के दौरान अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न स्कूलों में जागरुकता अभियान चलाया। यहां अग्नि सुरक्षा का प्रबंध जांचने के साथ ही विद्यार्थियों व स्टॉफ को आग से बचाव की जानकारी दी। अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। स्कूली वाहनों कीजांच की गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि होटलों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। नोटिस जारी कर कार्रवाई के साथ ही खामियों को दूर कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के साथ फायरमैन संग्राम सिंह यादव, राम दयाल यादव आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें