छावनी। थाना क्षेत्र के बुझौकापुर गांव में मंगलवार को दोपहर में बिजली के तार में शाूर्ट सर्किट से आग लग गई। किसानों के खेतों में खड़ी लगभग छह बीघा गेहूं की फसल जल गई। 11000 वोल्टेज तार में शाूर्ट सर्किट होने की वजह से लगी आग में मोहब्बत अली का एक बीघा, रमजान अली एक बीघा, कर्मइता का दो बीघा, देव कुमार, शिवकुमार रामदीन, शमशेर की खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी गांव तक पहुंचती ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। संवाद