फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शॉर्ट सर्किट से कांप्लेक्स में लगी आग, चार दुकानों के सामान राख

Mon, 04 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रुधौली कस्बे में शॉर्ट सर्किट से कॉम्पलेक्स में लगी आग
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे बाद ठंडी पड़ी आग

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। शनिवार की रात शॉर्ट सर्किट से कॉस्मेटिक की एक दुकान में आग लग गई। दुकान का सारा सामान जल गया। अगल-बगल की तीन अन्य दुकानों के सामान भी जल गए। फायर सर्विस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस मार्केट में आग लगी उसके ऊपरी मंजिल पर मकान मालिक का परिवार रहता है। पड़ोसी के छत के रास्ते खुद और परिवार के लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया।

कस्बे में स्टेट बैंक तिराहे पर दिलीप गुप्ता का मार्केट कांप्लेक्स है। मार्केट में न्यू विभा सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में रखी सभी सामान जल गए। मुख्य मार्ग से गुजर रहे लोगों ने दुकान के ऊपरी मंजिल में रह रहे दिलीप गुप्ता को आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद शोर मचाने पर एकत्रित हुई भीड़ ने फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस की मदद से आग को काबू पाया। दुकान के मालिक अनिल कुमार गुप्ता ने करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया है। वहीं दुकान के सामने स्थित दुकान एस कंप्यूटर्स के दो कंप्यूटर सेट, इन्वर्टर सहित अन्य उपकरण जल गए। दुकान के बगल व सामने स्थित महिमा ब्यूटी पार्लर और लाली ब्यूटी पार्लर में इन्वर्टर, पंखा, शृंगारदानी एवं कॉस्मेटिक के समान सहित अन्य सामान जल गए।
विज्ञापन


रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद भी घटना स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों को ढांढस बंधाया। तहसीलदार रवि यादव के निर्देश पर रविवार को लेखपाल पंकज सिंह ने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें