बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैड़ा खरहरा में शनिवार की दोपहर रिहायशी छप्पर में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी प्रेमा देवी पत्नी स्व. रामकृपाल के छप्पर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। घर के बाहर मौजूद प्रेमा देवी ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रेमा देवी के अनुसार छप्पर में रखे दो तख्त, बर्तन, कपड़ा, गेहूं, चावल, बिस्तर समेत अन्य कीमती सामान आग में जल गए। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना हल्का लेखपाल को दे दी है। संवाद