गौर। कृषक पीजी कॉलेज के निकट रविवार को शाम करीब सात बजे अज्ञात कारणों से बांस की कोठी में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते की आग विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने सूचना फायर ब्रिगेड और डायल 100 पुलिस को दी। घंटों बाद ग्रामीणों ने आग को अपने स्तर से बुझा दिया। परासडीह गांव के प्रधान प्रतिनिधि अमन शुक्ल ने बताया कि गांव के बगल आगे लगी थी। समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। संवाद