गौर। क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा कपूरी और कर्मा गांव के बीच सिवान में शुक्रवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग जाने से लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है। तेज हवा के चलते आग को बुझाने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटे बाद गांव के लोग अपने स्तर से आग को बुझाया। जिन लोगों की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है, उनमें पिपरा कपूरी गांव के किसान रामकुमार का डेढ़ बीघा, राम जनक और जनक राम का दो-दो बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गया है। आग लगने की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन उसके पहुंचने से पहले लोगों ने आग को अपने स्तर से बुझा लिए। संवाद