जोगहटा गांव में गेहूं की फसल में लगी आग-संवाद
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के जोगहटा गांव में नहर किनारे अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते करीब आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। गांव के निकट निकली नहर के पास शिवाकांत मिश्र, लाल जी मिश्र, ओंकार, लवकुश एवं बनवारी लाल यादव के खेत में गेहूं की फसल लगी थी। जहां अचानक शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे इन सभी का गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों के सहयोग आग पर काबू पाया गया। लेखपाल हिंमाशु पाठक ने क्षति का आकलन कर तहसील की रिपोर्ट भेजा। संवाद