बस्ती। एएसपी श्यामकांत ने बताया कि होली त्योहार के मद्देनजर फायर ब्रिगेड के पांच वाहन अलर्ट मोड में रखे जाएंगे। इसमें पांच बड़े और तीन छोटे वाहन पूरी तैयार के साथ चौबीस घंटे उपलब्ध रहेंगे। रुधौली और कोतवाली क्षेत्र में यह वाहन रखे जाएंगे। ताकि जिले के किसी भी अंचल में जरूरत पड़ने पर इन वाहनों के माध्यम से राहत कार्य तत्काल प्रारंभ कराया जा सकें। उन्होंने बताया कि दो एफएसओ, तीन लीडिंग फायरमैन और 58 फायर मैन भी तैनात रहेंगे। संवाद