बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा चौराहे पर शनिवार की देर रात टिन शेड से बने घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। वहां रखें उपयोगी सामान जल गए। घर में मौजूद लोग आग लगने के बाद बाहर निकल आए। इसी बीच गैस सिलिंडर भी फट गया। हालांकि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ, मगर सिलिंडर फटते ही आग बुझा रहे लोग भाग खड़े हुए। थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
गौरा चौराहे पर शनिवार की देर रात अमितोष विश्वास के टिन शेढ के बने घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग जब लगी तो उस समय अमितोष सो रहे थे। अचानक आग की लपटें देखकर परिजन बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर चौराहे के लोग एकत्र हो गए। चौराहे के लोग आग बुझा ही रहे थे घर में रखे दो में से एक गैस सिलिंडर फट गया। सिलिंडर फटने से टिन शेड उड़ गया। आग बुझा रहे लोग दूर भाग खड़े हुए। आग मेेंघरेलू सामान जलकर राख हो गया।