फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शाॅर्ट सर्किट से पेट्रोल पंप के पीछे लगी आग, अफरा-तफरी

Mon, 22 Apr 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
लालगंज के जिगिना देव गांव में आग पर काबू पाने का प्रयास करते अग्निशमन कर्मी। संवाद
विज्ञापन
लालगंज के देवगांव में आग से जजी छप्पर की झोपड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार को आग लगी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। हवा चलने के नाते आग तेजी से फैलने लगी। इससे पेट्रोल पंप के कर्मी घबरा गए। हालांकि, अग्निशमन यंत्र के प्रयोग से आग पर काबू पा लिया गया।
कलवारी प्रतिनधि के अनुसार, लुंबिनी-दुद्धी मार्ग के कलवारी में स्थित शिवा फीलिंग स्टेशन के पीछे रविवार शाम करीब छह बजे बिजली की शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते यह आग पेट्रोल पंप के करीब पहुंच गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना के तत्काल बाद पहुंची अग्निशमन दल की टीम ने पंप पर मौजूद अग्निशमन यंत्र तथा पानी का छिड़काव कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, जिगना देव गांव में रविवार को घर में दूध गर्म करते समय निकली चिंगारी से छप्पर के रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। घर में रखा सारा सामान आग की चपेट में आकर जल गया है। जिगना देव गांव निवासी राम बेलास पांडेय के घर में रखा 20 बोरी धान, 10 क्विंटल चावल, 15 क्विंटल गेहूं, 10000 नकदी आदि जल गए। आग लगने की सूचना गांव के सुशील पांडेय ने फोन से फायर ब्रिगेड को दी। जब तक फायर बिग्रेड की टीम पहुंचती तब गांव वालों ने पंपिंग सेट के माध्यम से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें