किसान ने जलाया फसल अवशेष तो प्रधान होंगे जिम्मेदार
सोनहा। रामनगर ब्लॉक सभागार में बीडीओ मंजू त्रिवेदी सचिवों व प्रधानों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि फसल अवशेष जलाने से नुकसान के बारे में किसानों को जागरूक करें। उन्हें बताएं की यदि पुआल जलाया तो जुर्माना व मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। यदि किसी गांव में पुआल जलाई गई तो इसके जिम्मेदार सीधे सीधे प्रधान होंगे। कार्रवाई से बचना है तो किसानों को जागरूक करें।