फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कबाड़ के गोदाम में आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बस्ती शहर के मूड़घाट इलाके में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे सोनू कबाड़ी के गोदाम में आग लग गई। अंडरपास के सामने बाईपास पर स्थित गोदाम में आग लगने से कुछ ही देर में ऊंची लपटें उठने लगीं। घने धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में कबाड़ का सामान रखा होने से आग तेजी से फैल गई। हालांकि, आसपास के घर आग की चपेट में आने से बच गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गोदाम में रखे सामान के नुकसान का आकलन भी नहीं हो पाया है। कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें