बस्ती। छावनी पुलिस ने सब्जी विक्रेता की पिटाई के मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के नगरा बदली गांव निवासी राम कुमार ने बताया कि वह सब्जी बेचते हैं। विपक्षी ने उनसे उधार सब्जी ली। बाद में रुपये मांगने पर उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी है। 27 जुलाई को विपक्षी अपने भाई के साथ आकर उन्हें पीटने लगे। धमकी देते हुए उनके दुकान पर रखी सब्जी कुचलकर बर्बाद कर दिए। पुलिस ने अजानडीह निवासी सूर्यमणि पांडेय, विचित्र मणि पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद