फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के शांतिनगर वार्ड के पास 19 जुलाई को बाइक से टक्कर मारने के बाद लोहे के रॉड से पिटाई के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। शांतिनगर के रहने वाले गंगा प्रसाद पांडेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके बेटे शिवम को बीती 19 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे भरौली निवासी अजय कुमार ने नशे की हालत में तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी थी। इससे शिवम सड़क पर गिर गया। आरोप है कि अजय कुमार और उसके गांव के अमित व अन्य ने बेटे की लोहे के रॉड से पिटाई कर दी थी साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी अजय, अमित, भीमसेन भारती, दुर्गावती और रामबचन निवासी भरौली पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें