बहादुरपुर। कलवारी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी मेराज अहमद ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता घर पर ही किराने की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान से इकरार अहमद घरेलू सामान ले जाते थे। जिसका काफी बकाया हो गया था। 30 मार्च की रात नौ बजे उनकी दुकान पर इकरार अहमद, इसरार अहमद, कौशर निवासीगण मोहम्मदपुर और सोनू निवासी महुआडाबर थाना कलवारी आए। उस समय वह दुकान बंद कर रहे थे। तभी इकरार अहमद ने सिगरेट का पैकेट और गुटखा मांगा। जब उन्होंने पहले से बकाया होने की बात कहकर उधार देने से मना कर दिया तो सभी लोग एकजुट होकर उन्हें मारपीटकर घायल कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।