कलवारी। राम जानकी मार्ग पर स्थित कलवारी थाना क्षेत्र के पांऊ गांव में उलाहना देने गई महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए तहरीर में गांव निवासिनी सुभावती ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उसके घर पर गांव का ही एक व्यक्ति पहुंचा। उसका हरकत ठीक नहीं लगने पर उसके घर उलाहना लेकर पहुंची। इसी बात पर सोनू, उसका भाई मोनू तथा विकास व सोनू की पत्नी ने गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर चारों आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद