बस्ती। वॉल्टरगंज पुलिस ने क्षेत्र के गनेशपुर चौबे टोला में एक दिन पहले मंगलवार की शाम फायर करने के मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास एवं मारपीट का एफआईआर दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के श्रवण कुमार मिश्र ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा और उसका दोस्त आदित्य एक निजी स्कूल के कार्यक्रम से बाहर निकले थे। इसी बीच एक बिना नंबर प्लेट लगी कार से विपक्षीगण पहुंचे। उनके बेटे ने कार हटाने को कहा तो विपक्षीगण उसे खींचकर कार में बैठा लिए। शोर मचाने पर गाड़ी से ढकेल दिए और उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए। गोली उनके पुत्र के सिर से छूते हुए निकल गई। बाद में कट्टे के बट से सिर पर प्रहार भी किए। इस मामले में पुलिस ने अंश उर्फ अय्यास, हर्ष, उज्ज्वल उपाध्याय निवासीगण विशुनपुरा, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। संवाद