फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुर्घटना में युवक की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर क्षेत्र के बसहवा ओवरब्रिज पर 29/30 जुलाई की रात हुए सड़क हादसे में कार चालक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में पुरानी बस्ती के मंगल बाजार के चिकवा टोला निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी फर्म की कार को चालक स्व. शिवांशु पांडेय लेकरलखनऊ जा रहे थे। बसहवा ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिवांशु की मौत हो गई। थाना प्रभारी रामप्रसाद यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें