बहादुरपुर। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के शिव चौराहे पर दुर्घटना में घायल बुजुर्ग के मौत मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में कपुरा देवी निवासिनी सरैया बुजुर्ग थाना कलवारी ने बताया कि मंगलवार शाम को उसके पति कुसौरा बाजार से घर जा रहे थे। शिव चौराहे के पास पहुंचे थे कि लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए एक व्यक्ति ने टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसी दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद