बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के जगुई गांव की रहने वाली विमला ने बताया कि उनका बेटा विजय शौच करने के लिए गांव के बाहर ताल पर गया हुआ था। पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी गण विजय को काफी मारे पीटे। जिससे उसका दोनों पैर फ्रैक्चर हो गया है। कमर में भी काफी चोंट आईं है। जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस मामले में पुलिस ने राजाराम और उनकी पत्नी बिंदु निवासी गड़ौना थाना लालगंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद