फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत से पिलर उठा ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। खेत में गड़े पिलर को उठा ले जाने और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में इंद्रावती पत्नी धर्मराज निवासिनी कुनाई थाना नगर व गिरजा शंकर पुत्र रामदास निवासी बक्सर थाना नगर ने लिखा है कि 15 जुलाई को धारा 24 के अंतर्गत उनके तीन गाटों की पक्की पैमाइश के बाद पिलर गड़ा था। जिसको 16 जुलाई सुबह आठ बजे अनिल उनके भाई शिवकुमार व अंगद तथा बृजबाला पत्नी अनिल निवासी बक्सर पिलर को उठा ले गए। खेत जोतते समय लाठी से ट्रैक्टर तथा चालक पर वार किया। प्रभारी निरीक्षक नगर राम प्रसाद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच उप निरीक्षक चंद्रशेखर राम को दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें