बस्ती। लालगंज पुलिस ने महिला से अभद्रता करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति के साथ 30 जुलाई को दिन में 11 बजे बारीघाट उदय एचपी गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने गई थी। एजेंसी संचालक धीरेंद्र व उनके लड़के ने दो घंटे इंतजार करने को कहा। इस पर नाराजगी जाहिर करने पर विपक्षी उनसे गाली गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्हें केबिन में खींच ले गए। जहां उनके साथ अभद्रता की गई। पति को भी मारापीटा गया। पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र, उसके लड़के और रविंद्र, शिवचरन, मुलायम, अभिषेक मौर्या एवं तीन-चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।