बस्ती। हर्रैया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट में युवक के बेहोश होने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। छावनी थाना क्षेत्र के नटौवा निवासी आकाश तिवारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 26 सितंबर को रुपये के लेन-देन को लेकर विपक्षी ने उन्हें मारापीटा। चोट लगने से वह बेहोश हो गया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर इसी थाना क्षेत्र के सेवरालाला निवासी महेश तिवारी पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।