फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट और बलवा की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने मारपीट और बलवा के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र की रैकवार गांव की रहने वाली कुसुम देवी ने तहरीर देकर बताया कि 27 अप्रैल को दिन में 11.30 बजे एक टेकवापुल के पास विपक्षी पुरानी रंजिश को लेकर उनके पुत्र सुग्रीम को फोन करके बुलाया। उनका बेटा जब वहां पहुंचा तो पहले से घात लगा कर बैठे विपक्षी गाली देते हुए लाठी डंडा व चाकू से हमला कर दिए। शोर मचाने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रैकवार सेंठा गांव के ही रहने वाले अमन वर्मा, चंद्र भूषण चौधरी के अलावा अनुज यादव, विजय शर्मा निवासी अवस्थीपुर थाना कप्तानगंज, लाला निवासी गौरा थाना वाॅल्टरगंज, एवं अंकित यादव निवासी रैकवार (रजौली) थाना कप्तानगंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें