फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक से टक्कर मारने के आरोप में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज रामपुर गेट के सामने पुरानी रंजिश में बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। उत्तरी आवास विकास कॉलोनी निवासी ब्रह्मानंद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 26 मार्च को वह सोनूपार से करियापार जा रहे थे। रामपुर मेडिकल कॉलेज गेट के पास गांव के विपक्षी संतराम, सुनील और एक अज्ञात व्यक्ति ने गाली देते हुए पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनका दाहिना कंधा उखड़ गया और सिर, छाती, हाथ, पैर व कोहनी में चोटें आईं। जिला अस्पताल से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें