फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से कक्षा 10 की नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी एक विद्यालय में पढ़ाई करती थी। पिछले 15 सितंबर को सुबह करीब 7 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी अजय कन्नौजिया वहां पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें