फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खुदकुशी के मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर खुदकुशी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के परसांव गांव निवासी संतकुमार ने तहरीर देकर बताया कि 22 जनवरी को उनके लड़के ने आत्महत्या कर ली थी। उसके एक रिश्तेदार की एक लड़की से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों अक्सर मिलते जुलते रहते थे। परिवार को जब प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो लोग शादी के लिए सहमत हो गए। आरोप है कि उनका लड़का शादी का दिन तय करने के लिए प्रेमिका के घर गया। उसे प्रेमिका के परिजन ने गाली देते हुए अपमानित किया। जिससे वापस घर आने पर उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई। वह गुमशुम रहने लगा। प्रेमिका के भाई ने फोन करके भी गाली देने के साथ धमकी दी। जिससे तंग आकर लड़के ने फंदे से लटकर जान दे दी। पुलिस ने प्रेमिका, भाई धर्मेंद्र, मोहन और उसकी मां शोहरता निवासी ग्राम मडया, थाना खलीलाबाद, संतकबीरनगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें