वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के कस्बा वॉल्टरगंज में शुक्रवार की शाम को प्रेमी से विवाह की जिद में टावर पर चढ़ी युवती पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें कि कस्बे में उस समय हड़कंप मच गई जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से युवती को टावर से उतार लिया था। युवती अपनी भाभी के भाई से शादी करना चाहती थी और परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इस मामले में पुलिस ने युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद